किसान त्रस्त जनता पस्त सरकार मस्त - अमित कुमार वर्मा
** **25 फरवरी किसान पदयात्रा की तैयारी बैठक**. अम्बेडकरनगर, 23 फरवरी, आज देश का अन्नदाता अनशन रत है, युवा बेरोजगारी से त्रस्त हैं, बढती महगाई से जनता पस्त, सरकार मस्त है उक्त बाते जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कही। उन्होंने कहा सभी कांग्रेसजन 25 फरवरी को डॉ गणेश कृष्ण जेतली इण्टर कालेज शहजादपुर दिन में 10 बजे अवश्य पहूँच कर किसान पदयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे ।किसान पदयात्रा की सफलता से सरकार चूले हिल जायेगी। कार्यक्रम को प्रमुख रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", रामकुमार पाल, सै. मेराजुद्दीन किछौछवी, संगठन सृजन अभियान सुल्तानपुर प्रभारी मो अनीस खान, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ला, नगर अध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू" ने संबोधित किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर किसान पदमार्च के जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" की अध्यक्षता और भारतीय युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विशाल वर्मा के संचालन में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में पदमार्च की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।पदमार्च डॉ गणेश कृष्ण जेतली इण्टर कालेज शहजादपुर से दिन में 10 बजे प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय स्थिति अम्बेडकर प्रतिमा पर पहुंच कर समाप्त होगा। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनंत बहादुर सिंह, कृष्णावती निषाद, जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, राजपत पटेल, मनजीत राजभर, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रधुनाथ पटेल, रवीश शुक्ला, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव "संजय", राम कृपाल धावक, जयंत मिश्र, राम जी वर्मा, राजित राम वर्मा, अख्तर जमाल अंसारी, अरविन्द कुमार, सोयेब अनीश खान, इम्तियाज अहमद सुनील गौड़, रीतेश तिवारी, जिवलाल भारती,, रेहाना बानो, हाजी सलीम, असगर खान "मुन्ना",ध्रुवलाल वर्मा, दीनानाथ यादव, निखिल पटेल समेत दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे ।
Comments
Post a Comment